हमारी सेना के पराक्रम से ही सुनिश्चित हुई कारगिल विजय: कर्नल जे.एस. तंवर

स्टेट न्यूज़ ,सिटी लाइव,   
img

हमारी सेना के पराक्रम से ही सुनिश्चित हुई कारगिल विजय: कर्नल जे.एस. तंवर
सैनिकों का सम्मान जरूरी: कलेक्टर 
सुरक्षा व्यवस्था में जनभागीदारी जरूरी: एस.पी. 

ग्वालियर / महाराज बाड़ा ग्वालियर में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के 527 अमर शहीदों को याद किया गया। रिमझिम फुआरों के बीच बडी संख्या में स्कूली बच्चे एवं एनसीसी के बाॅयज एवं गल्र्स केडिटों के द्वारा सुबह 8 बजे से ही महाराज बाड़ा कार्यक्रम स्थल पर मेला सा लगा दिखाइ दिया। दि रेडियंट स्कूल मार्च पास्ट करते हुए, सरस्वती शिशु मंदिर गोरखी, शासकीय गोरखी स्कूल, आर्चिड पब्लिक स्कूल, किडीज काॅर्नर स्कूल, औरसेल स्कूल, शा. स्काउड एण्ड गाइड स्कूल अपने-अपने स्कूल का बैनर आदि लगाये हुए भारत माता का जय घोष करते हुए 527 कारगिल शहीदों को नमन करने महाराज बाड़ा पंहुचे। कार्यक्रम का संचालन विहवल सैंगर ने किया। 
        नगर निगम ग्वालियर एवं कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत जी वायरस गु्रप एवं हम डांस गु्रप की देश भक्ति पूर्ण प्रस्तुति जय हो के साथ विजय दिवस पर्व शुरू हुआ। ततपश्चात पुष्प चक्र अर्पित करने के लिए कर्नल  जे.एस तंवर कीर्ती चक्र,  अनुराग चैधरी कलेक्टर ग्वालियर,  नवनीत भसीन पुलिस अधिक्षक ग्वालियर,  राकेश जादौन पूर्व साडा अध्यक्ष,  राकेश माहौर सभापति, मेजर सुनील पाठक एनसीसी, मेजर ज्योति उपाध्याय एनसीसी, कैप्टन सुश्री अर्चना कुशवाह, पार्षद  बाबूलाल चैरसिया, सौरभ जैन प्रदेश प्रबंधक भारत पैट्रोलियम आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को अपनी श्रद्धंाजलि दी। 
          कीर्ती चक्र कर्नल  जे.एस तंवर ने कहा कि कारगिल युद्ध विश्व में लड़े गये अन्य युद्धों से एक दम अलग था, क्यों कि यहां दुशमन 18000 फुट की उंची चोटी पर था, और हमारे सैनिक चोटी के नीचे जहां आॅक्सीजन की कमी के कारण संास लेना भी मुश्किल है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी हमारे सेनिकों की युद्ध कुशलता, अदम्य साहस व पराक्रम से ही कारगिल विजय सुनिश्चित हुई है। श्री तंवर ने कहा कि मुझे भी कारगिल युद्ध में थोड़ा अवसर मिला हमने अपने पराक्रमी सेनिकों के सहयोग से 11 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। इस आॅपरेशन में मुझंे भी एक गोली लगी। 
          कलेक्टर अनुराग चैधरी ने कारगिल अमर शहीदों को श्रद्धंाजलि अर्पित करते हुए कहा कि सैनिकों के कारण ही हमारे देश की सीमायें सुरक्षित हैं। हम सबको सैनिकों का सम्मान जरूर करना चाहिए। साथ ही सैनिकों के परिवार भी हमारे बीच में रहते हैं उनका सम्मान भी हम करते रहें। 
         पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने कहा कि हमारे सैनिकों से देश की सीमायें सुरक्षित हैं। हम सबको जनभागीदारी से देश के आंत्रिक सुरक्षा को भी मजबूत करना है। 
         सभापती राकेश माहौर ने कहा कि शहीदों की यश गाथा राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत होती है। इनके त्याग और बलिदान से युवा पीढ़ी प्रेरणा ले। 
         पार्षद बाबूलाल चैरसिया ने कहा कि हम कारगिल युद्ध के 527 शहीदों के चरणों में शीश झुकाके श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। 
        उपस्थित अतिथियों द्वारा कारगिल युद्ध में टाइगर हिल पर अपना बलिदान देने वाले हवलदार शहीद सरमन सिंह सेंगर (सेना मेडल मरणोपरांत) की वीर नारी श्रीमती सरोज देवी का शाॅल श्रीफल एवं सम्मान पत्र भंेट कर कृतज्ञता व्यक्त की। 
        वंदेमातरम एकल गीत का गायन श्री अंशुमान सेंगर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सूबेदार उम्मेद सिंह भदौरिया, सूबेदार मेजर अली शेरखान, नेत्रपाल सिंह जादौन, रूपसिंह पाल,  जसवंत सिंह झाला,  कौशल वाजपेयी,  अर्पित भार्गव, राजेन्द्र सिंह बघेल,  विजय गुप्ता, रवि यादव,  देवदत्त शर्मा,  पुरूषोत्तम कुशवाह, अरविंद दूतावत, मानवेन्द्र सिंह राजावत,  लक्षमण सेंगर आदि सहित सैकड़ों शहर के गणमान्य नागरिकों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कये। 



सोशल मीडिया