बारूद के ढेर पर शहर

आर्टिकल ,क्राइम,सिटी लाइव,   
img

बारूद के ढेर पर शहर
दीवाली से पहले जगह-जगह जमा की अवैध आतिशबाजी

ग्वालियर। दीवाली नजदीक है और इसके साथ ही शहर में अवैध आतिशबाजी जमा होना शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि इस समय इस अवैध आतिशबाजी के कारण शहर बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है जो कि कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है लेकिन पुलिस और प्रशासन इस ओर से पूरी तरह अंजान बना हुआ है।
यूं तो हर बार ही दीवाली से पहले शहर में अवैध आतिशबाजी जमा होने के साथ ही कई स्थानों पर अवैध रूप से इसका ्िरनर्माण भी किया जाता है। यह कारोबार कई बार बड़ी दुर्घटनाओं का कारण भी बन चुका है। इसके चलते जहां लाखों का नुकसान हुआ है वहीं इससे जुड़े लोगों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ते हैं। लेकिन आज तक इस पर रोक नहीं लग सकी है।
सांठगांठ के कारण सबकुछ चलता है
सूत्र बताते हैं कि अवैध आतिशबाजी का यह कारोबार सम्बन्धित अधिकारियों की सांठगांठ के कारण बेरोकटोक चलता है और इसका खुलासा उसी समय होता है जबकि कोई हादसा हो जाता है लेकिन आज तक इससे जुड़े लोगों ने कोई सबक नहीं लिया। इस कारण यह गोरख धंधा इसी तरह चल रहा है।
कहां-कहां हैं अवैध गोदाम
सूत्र बताते हैं कि अवैध आतिशबाजी फैक्ट्री में ही नहीं बल्कि शहर के कुछ इलाकों में घरों पर भी बनाई जाती है। इसके साथ ही इसे गोदामों मेें एकत्रित कर के भी रखा जाता है। इन दिनों गेंडेवाली सड़क,संजय नगर, लक्ष्मीगंज, माधौगंज,जीवाजीगंज, अवाड़पुरा, गोल पहाडिय़ा, गुढ़ा और लधेड़ी सहित कई इलाके हैं जहां कि ऐसी बारूद अवैध रूप से जमा कर रखी गई है। इसमें कभी भी विस्फोट हो सकता है। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सांठगांठ के चलते सबकुछ भगवान भरोसे चल रहा है।



सोशल मीडिया