मंत्री तोमर ने बंगले पर लगाया जनता दरबार

स्टेट न्यूज़ ,सिटी लाइव,   
img

मंत्री  तोमर ने बंगले पर लगाया जनता दरबार

आम लोगों की समस्यायें सुनीं और निराकरण के दिए निर्देश

ग्वालियर / प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर प्रवास के दौरान रविवार को अपने शासकीय निवास गाँधीरोड़ बंगला नं.-38 पर जनता दरबार लगाकर लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को अपने निवास पर प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आम जनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। क्षेत्र के लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी आम जनों की छोटी-छोटी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री श्री तोमर ने आम जनों से कहा कि लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम सदैव तत्पर हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आम जनों की समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी समय-समय पर जारी किए गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण तत्परता से समय पर किया जाना चाहिए। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोग परेशान हों, यह स्थिति ठीक नहीं है। नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। पेयजल, सीवर, नाला सफाई, कचरा प्रबंधन जैसे छोटे-छोटे कार्यों की शिकायत नहीं आना चाहिए   खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  तोमर से जनता दरबार के दौरान कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग भी की गई। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। क्षेत्र में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सड़कों का निर्माण हो, पार्कों का विकास अथवा सीवर समस्या का निदान सभी के कार्य किए जायेंगे। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निदान हेतु कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। 



सोशल मीडिया