| पर्यटन क्विज प्रतियोगिता संपन्न 6 विजेताओं को मिले पर्यटन कूपन |
| - |
| मुरैना | |
|
प्रदेश में पर्यटन के प्रति विद्यार्थियों ने जागरूकता लाने के उद्देश्य से पर्यटन विकास निगम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बैडमिन्टन सभागार में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेता तथा उप विजेता दलों को पर्यटन विकास निगम की ओर से निःशुल्क कूपन प्रदान किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने विजेताओं तथा उप विजेता दलों को कूपन एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरूण भटनागर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुभाष शर्मा, पुरातत्व विभाग से श्री अशोक शर्मा, श्री व्योमेश शर्मा सहित जिले की 6 टीमों के छात्र,छात्रायें उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती दास ने कहा कि मुरैना जिले में 163 स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12 तक के बच्चों ने पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम चरण में आयोजित प्रतियोगिता से चुनी गई 6 टीमों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 7 अगस्त को आयोजित की गई। इसमें प्रथम विजेता ब्रायट कैरियर एकेडमी उ.मा.विद्यालय के अंकित शर्मा, अरूण शर्मा, प्रवीण शर्मा, शा.किसान उ.मा.विद्यालय खाद का पुरा, अशासकीय जेएस पब्लिक स्कूल मुरैना के विजेता एवं महात्मा लोचन दास उ.मा. विद्यालय अम्बाह, शासकीय हाईस्कूल कौलूआ और शासकीय लिटिल ऐंजिल कॉन्वेन्ट स्कूल मुरैना उप विजेता के स्थान पर रहे। इन्हें पर्यटन विकास निगम के पोर्टलों में दो रात तथा तीन दिन ठहरने के लिए निरूशुल्क कूपन प्रदान किये गये। इन उप विजेता दलों को पर्यटन विकास निगम द्वारा उनके होटलों में एक रात तथा दो दिन ठहरने का निःशुल्क कूपन दिया गया है।
|
पर्यटन क्विज प्रतियोगिता संपन्न 6 विजेताओं को मिले पर्यटन कूपन
स्टेट न्यूज़ ,सिटी लाइव, Aug 08 2019







