| राज्य अतिथि के दर्जे के साथ कार्तिक और अर्दिका के जज्बे का मुख्यमंत्री ने किया अभूतपूर्व व ऐतिहासिक सम्मान |
| - |
| मुरैना |
|
|
चम्बल का नाम सुनते ही दिमाग मे वीहड़, डकैती के दृश्य आंखों में उभर आते हैं, पर बदलाव के वक्त के साथ यहां के दोनो बच्चे कार्तिक व अद्रिका ने नन्ही सी उम्र में मानवता के लिए देश मे इतिहास व इबादत लिखकर सर्वोच्च बाल राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त किया है। लंबे समय से सम्बंधित मंत्रालय व विभाग से अपेक्षित बच्चों को मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने स्वयं संज्ञान में लेकर राज्य अतिथि का दर्जा देकर 15 अगस्त 2019 को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में अत्यंत अभूतपूर्व व्यक्तिगत सम्मान दिया गया।
मुरैना से कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास द्वारा आर्शीवाद व शुभकामनाएं देकर बच्चों को सुरक्षा व्यवस्था में भोपाल रवाना किया। भोपाल स्टेशन पर प्रोटोकॉल के मुताविक तहसीलदार सहित कई लोगो ने स्वागत किया। परेड ग्राउंड में सम्मानित होने के बाद मुख्यमन्त्री, चीफ सेक्रेटरी, डी.जी.पी. ने बच्चों के साथ फोटो सेशन कराया। इसके बाद बच्चों को माता, पिता सहित मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया गया। जहां मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अद्रिका द्वारा अपने हाथ से बनाई राखी बंधवाकर कार्तिक के द्वारा बनाई हुई स्केच को प्राप्त किया। काफी समय दोनो बच्चों को आवास में देने के बाद आवास में उपस्थिति सभी व्ही.आई.पी. गेस्ट तब दंग रह गए, जब बच्चों के साथ काफी समय के व्यतीत ने के बाद जब काफी देर बाद मुख्यमंत्री काफिले से जा रहे थे, तब दोनो बच्चों व माता पिता को देखकर पुनः वापस लौटकर आये। बच्चों की माँ शिखा गोयल से बच्चों के अदम्य साहस के साथ-साथ व्यक्तिगत योग्यता की विशेष तारीफ कर दोनो पर विशेष ध्यान देने की बात की।
|
कार्तिक और अर्दिका के जज्बे का मुख्यमंत्री ने किया अभूतपूर्व व ऐतिहासिक सम्मान
स्टेट न्यूज़ ,सिटी लाइव, Aug 18 2019







