मुख्यमंत्री ने राजपुर में 244.92 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
अशोकनगर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने तथा कृषि महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की
ग्वालियर / प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर में आयोजित कार्यक्रम में 244.92 करोड के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 188 करोड़ 37 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन तथा 56 करोड़ 55 लाख रूपये के कार्यो का लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी किया। उन्होंने दिव्यांगों को मौके पर 40 ट्राईसाईकिलए 05 कान की मशीनए04 व्हीलचेयर तथा 05 कृतिम पैर वितरित किए।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए यदि कर्जा भी लेना पड़ा तो कर्ज लेकर उनके कार्य पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष में कोई भी घर कच्चा नहीं रहेगा। सभी कच्चे घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के बनवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों से संबंधित संबल योजना बंद नहीं होगी इसे पुनरू चालू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन की सेवा ही हमारा लक्ष्य है। गरीब मजदूर किसानों की चिंता सरकार कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा फसल बीमा की 3100 करोड़ रूपये की राशि किसानों के खातों मे जमा कराई गई है। उन्होंने आश्स्वत किया कि फसलों को वर्षा से हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि किसानों को दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों का संबल योजना के पात्र हितग्राहियों को पूरा पूरा लाभ दिया जायेगा। कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नही रहेगा। प्रतिभावान छात्र छात्राओं को लेपटॉप का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 37 लाख नये गरीबों के नाम जोडे जाकर पात्रता पर्ची प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी गरीब की थाली नही रहेगी खाली। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए कर्जा लूगा और जनता की सेवा करूंगा।
घोषणाएं
अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर में गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अशोकनगर शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। साथ ही आगामी वर्ष में जिला मुख्यालय अशोकनगर में कृषि महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु विधायक द्वारा जो मांग पत्र सौपा गया है। उन्हे एक एक करके पूरा किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में अब “शिव-ज्योति” एक्सप्रेस विकास के पथ पर चलेगी। प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास के लिए “शिव-ज्योति” एक्सप्रेस रफ्तार के साथ दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहकर कार्य किया है तथा आगे भी करता रहूँगा। क्षेत्र की जनता के मान. सम्मान के लिए आगे आकर कार्य करूगा। उन्होंने कहा कि विकास और प्रगति हमारी जिम्मेदारी है।
पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि आज का दिन अशोकनगर विधानसभा वासियों के लिए खुशी का एवं ऐतिहासिक दिन है। अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रूपये की सौगातें आपको प्रदान की है। उन्होंने क्षेत्र के विकास को अभूतपूर्व उपलब्धि बताते हुए कहा कि करोडों के लोकार्पण एवं शिलान्यास होने से क्षेत्र के विकास के लिए नये आयाम स्थापित होगें। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के लिए और भी मांग करते हुए मांग पत्र सौंपा।
कार्यक्रम में गुना विधायक श्री गोपीलाल जाटव, कोलारस विधायक श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी, कलेक्टर श्री अभय वर्मा, जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।







