मिशन 2018 हमारा लक्ष्य, कार्यकर्ता विजय के लिए जुट जायें : राकेश सिंह
इंदौर। आप सभी कार्यकर्ता संगठन के समर्पित व जवाबदेह कार्यकर्ता है। मिशन 2018 का जो हमारा लक्ष्य है, उस लक्ष्य को साधने के लिये अर्जुन की तरह लग जाये। अब सिर्फ और सिर्फ आगामी चुनाव के विजय अभियान में जुट जाना ही हमारा कार्य है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय पूर्णकालिक प्रशिक्षण वर्ग में कही। इस वर्ग में प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत व प्रदेश सह संगठन मंत्री अतुल राय ने भी मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण के पश्चात नगर पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की परिचय बैठक को संबोधित करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जवाबदारी में पूर्ण मनोयोग से लग जायें। आगामी चुनाव में हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र की विधानसभा के उम्मीदवारों को पहले से अधिक मतों से विजयी बनाना है। इसके लिये आप सभी अपने-अपने बूथों पर जाकर कार्य करे और बूथ को जीतने का लक्ष्य सुनिश्चित करें। आपकी यह उपलब्धि भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धि रहेगी। हमें कोई कमी नहीं छोड़ना है, अति उत्साह से बचंे। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने श्रम से ही अपना परिणाम देता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही हम 2003, 2008 और 2013 में विजयी हुए थे। चौथी बार भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम सरकार बनायेंगे।
इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़़ा, जिला अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, सुउषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक महेन्द्र हार्डिया, राजेश सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, नगर महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, उपाध्यक्ष कमल वाघेला सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
मिशन 2018 हमारा लक्ष्य, कार्यकर्ता विजय के लिए जुट जायें : राकेश सिंह
स्टेट न्यूज़ , Sep 02 2018







