गठबंधन हुआ तो बसपा के लिए कांग्रेस छोड़ सकती है डबरा

स्टेट न्यूज़,आर्टिकल ,सिटी लाइव,   
img

गठबंधन हुआ तो————
बसपा के लिए कांग्रेस छोड़ सकती है डबरा
इमरती को मिल सकता है भाण्डेर से टिकट

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसका एक बड़ा कारण बसपा के साथ उसका संभावित गंठबंधन बताया जा रहा है। हालांकि यदि गठबंधन नहीं हुआ तो इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पार्टी की वर्तमान विधायक इमरती देवी को टिकट मिलना तय है।
आरक्षित सीट डबरा से कांग्रेस की इमरती देवी दो बार जीत हासिल कर चुकी हैं। इसके चलते इस सीट पर भले ही कांग्रेस की ओर से अन्य नेता दावेदारी कर रहे हों लेकिन चर्चा यह है कि पार्टी इमरती को ही अधिक तबज्जो देगी। उधर कांग्रेस-बसपा के गठबंधन की खबरों की बीच बताया जा रहा है कि यदि ऐसा हुआ तो बसपा की ओर से सत्यप्रकाशी परसेडिया प्रबल दावेदार होंगी। वहीं कांग्रेस बसपा के लिए यह सीट छोड़ती है तो इमरती को भाण्डेर से टिकट मिल सकता है। चर्चा है कि इस तरह विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को यहां से एक बार फिर पराजय का मुंह देखने के लिए बाध्य कर सकता है, क्योंकि कांग्रेस की इमरती देवी के बाद बसपा की सत्यप्रकाशी परसेडिया ही इस सीट को निकाल सकती हैं। जबकि भाजपा के पास अब तक डबरा से किसी दमदार उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है जो कि इमरती और सत्यप्रकाशी को मात दे सके।
कांग्रेस की ओर से इनकी भी दावेदारी
जहां तक डबरा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की बात है तो यहां से इस बार कृषि उपज मण्डी बोर्ड के सदस्य वृन्दावन कोरी भी लाइन में हंै। बताया जाता है कि श्री कोरी इसके लिए लगातार प्रयास में करते हुुए वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में हैं और क्षेत्र मेें भी जनसम्पर्क कर रहे हैं। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरगोविन्द जौहरी भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में डबरा सीट से दावेदारी जता रहे हैं। इसके लिए श्री जौहरी पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में दिए गए अपने सहयोग और परिश्रम को आधार बनाकर वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित करने में लगे हुए हैं ताकि टिकट उन्हें मिल जाए।

 



सोशल मीडिया