भाजपा महाकुंभ के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन, तैयारियां जोरों पर

स्टेट न्यूज़,आर्टिकल ,सिटी लाइव,   
img

 भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को, तैयारियां जोरों पर
ग्वालियर। पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 25 सितम्बर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में एकत्रित होंगे। इस दिन यहां पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर शहर के कार्यकर्ताओं मेें विशेष उत्साह है। आज बुधवार को स्टेडियम के समीप स्थित महापौर निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बंशीलाल गुर्जर, राजेश सोलंकी, राजेश सोलंकी, विवेक जोशी, देवेश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जहां मंगलवार को एक बैठक पार्टी के रेसकोर्स रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें सभी को जिम्मेदारियां सौंपते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर सम्मेलन स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया। इधर शहर में पार्टी के विभिन्न मंडलों की बैठक आयोजित कर सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी दी गई। इसी क्रम में विवेकानंद मंडल की बैठक महाराजबाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर संपन्न हुई। बैठक में जिला महामंत्री कमल माखीजानी ने कार्यकर्ताओं से 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले महाकुंभ में प्रत्येक मतदान केंद्र से 25 कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा के विस्तारक आनंद स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद गंगाराम बघेल सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

भाजपा महाकुंभ के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन
 12 लाख 80 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के 25 सितंबर को होने जा रहे कार्यकर्ता महाकुंभ में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विभिन्न स्थानों से लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा जहां पर ट्रेन सुविधा नहीं है, वहां से बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को भोपाल लाया जाएगा कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने का जिम्मा सहकारी बैंकों और विभिन्न संस्थाओं को सौंपा गया है।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने महाकुंभ की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। प्रदेशभर के 64 हजार बूथ से 20 लोगों की लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर से लगभग 12 लाख लोगों को इस महाकुंभ में लाने की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों को सौंपी है। समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन सहित प्रदेश संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे इसमें विभिन्न तैयारियों को लेकर जो जो व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उनकी जिम्मेदारियां तय की गई।



सोशल मीडिया