भाजपा महाकुंभ में शामिल होने जाएंगे हजारों कार्यकर्ता

स्टेट न्यूज़,आर्टिकल ,सिटी लाइव,   
img

भाजपा  महाकुंभ में शामिल होने जाएंगे हजारों कार्यकर्ता
स्पेशल रेल चलेगी, बसों को भी किया अधिग्रहित
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के लिए आज सोमवार की रात अंचल, जिले और शहर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रवाना होंगे। वहीं रात्रि 10 बजे महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पेशल रेल ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना होगी। 
उल्लेखनीय है कि इन दिनों भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी को लेकर भोपाल में 25 सितम्बर को कार्यकर्ताओं को सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए कहा गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनाव रणनीति के अनुसार काम करने का पाठ पढ़ाया जाएगा। वहीं इसे लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकत हैं। इस सम्मेलन में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे जो कि कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे।
स्पेशल ट्रेन के साथ बसों पर भी कब्जा
भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं विशेषकर महिला व बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलन स्थल तक पहुंचने की विभिन्न व्यवस्थाएं कर दी हैं। यहां ध्यान देने योग्य बात है कि इसके लिए स्पेशल ट्रेन तक की व्यवस्था की गई है। वहीं बताया जाता है कि पहले से ही कई बसों को अधिग्रहित कर लिया गया है। जिसमें आज कार्यकर्ताओं को बैठा कर ले जाया जाएगा। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन के माध्यम से भाजपा चुनाव से पहले अपना दमखम दिखाना चाहती है। कार्यकर्ता आज रात स्पेशल ट्रेन के साथ ही बसों से भी भोपाल रवाना होंगे।



सोशल मीडिया