मप्र की वूशु खिलाड़ी पूजा को अर्जुन अवार्ड

स्पोर्ट्स ,   
img

मप्र की वूशु खिलाड़ी पूजा को अर्जुन अवार्ड
भोपाल । मध्यप्रदेश की वूशु खिलाड़ी पूजा कादयान को इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले यह अवार्ड मप्र के वाटर स्पोट्र्स खिलाड़ी जीएल यादव को वर्ष 2009 में दिया गया था। 
म.प्र. वूशु संघ के टेक्निकल डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि पूजा ने 2007 से 2011 तक म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट अकादमी भोपाल व 2012- 2014 तक साई भोपाल में सारिका मनोज गुप्ता से वूशु प्रशिक्षण प्राप्त किया। 6 वर्षों तक म.प्र. वूशु दल का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय व अंतरास्ट्रीय प्रतियोगिताओं में म.प्र. व भारत को कई पदक दिलाए। 
पूजा को उनकी शानदार उपलब्धि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। पूजा की इस उपलब्धि पर म.प्र. वूशु संघ के पदाधिकारियों व समस्त वूशु खिलाडिय़ों ने बधाई दी है। 



सोशल मीडिया