माया लगीं कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को रिझाने में

स्टेट न्यूज़,आर्टिकल ,सिटी लाइव,   
img

चुनाव आते ही याद आया कार्यकर्ता सम्मेलन
माया लगीं कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को रिझाने में
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विधायकों, नेताओं और मंत्रियों को कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की याद आने लगी है। पिछले पांच सालों में उनका हालचाल पूछने नहीं पहुंचे यह लोग अब इन्हें रिझाने और मनाने में लगे हुए हें। कुछ ऐसा ही इन दिनों नगरीय विकास मंत्री और ग्वालियर पूर्व से विधायक माया सिंह भी कर रही हैं।
चुनाव नजदीक हैं ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं को मतदाताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं की भी आवश्यकता पड़ेगी। इसी के चलते प्रदेश सरकार की मंत्री माया सिंह अब लगातार ग्वालियर पूर्व क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रही हैं। इतना ही नहीं इस समय उन्हें जरूरतमंदों की मदद करने की भी आवश्यकता दिखाई देने लगी है। यही कारण है कि वह अब प्रतिदिन दो-दो और पांच-पांच हजार के आर्थिक सहायता के चेक भी बांट रही हैं। इससे पहले यही लोग उनके कार्यालय पर चक्कर काटते रहते थे लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया जाता था। लेकिन अब यही मतदाता उन्हें भगवान का रूप दिखाई देने लगे हैं।
कार्यकर्ताओं की खुशामद
यदि टिकट मिल जाता है तो नेता यह जानते हैं कि उन्हें कार्यकर्ताओं की आवश्यकता पड़ेगी। इसके चलते भाजपा सरकार भले ही जनता के अच्छे दिन नहीं लगा सकी हो लेकिन चुनाव आते ही उसके कार्यकर्ताओं के अच्छे दिन आ गए हैं। इसके चलते उन्हें समझाने और रिझाने के लिए मंत्री माया सिंह आज ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित कर रही हैं। जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की धुरी और सबकुछ बताया जाएगा। हालांकि अब कार्यकर्ता भी यह जानने लगे हैं कि इसके बाद उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला क्योंकि पिछले 15 वर्ष के भाजपा शासन में उनका काम केवल चुनाव अन्य मौकों पर पार्टी के लिए काम करना ही रह गया है।



सोशल मीडिया