अशोक सिंह लडेंग़ विधानसभा चुनाव!
ग्वालियर। कांग्रेस नेता अशोक सिंह इस बार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि श्री सिंह लोकसभा का चुनाव लडऩे की ही इच्छा रखते हैं और इस बार उन्हें जीत की पूरी उम्मीद है लेकिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन बार की तरह इस बार भी अशोक सिंह का नाम लोकसभा के लिए ग्वालियर सीट से तय माना जा रहा है। लेकिन सिंधिया उन्हें ग्वालियर ग्रामीण से चुनाव मैदान में उतारने के इच्छुक हैं। बताया जाता है कि इसी के चलते वह अशोक सिंह को अपने साथ मुर्रना, डबरा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच ले गए। बताया जाता है कि कांग्रेस और सिंधिया द्वारा अशोक सिंह को विधानसभा चुनाव में उतारने के पीछे कई राजनीतिक कारण हैं।
भाजपा से कांग्रेस में आने वालों का होगा विरोध
चुनाव का समय आते ही नेताओं और मंत्रियों का एक पार्टी से दूसरी मे जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस बार भी जब नेताओं को कांग्रेस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है इसके चलते भाजपा से कांग्रेस में आने की हवा सी चल पड़ी है। बताया जाता है कि फिलहाल भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले नेताओं को पूर्व और दक्षिण से टिकट दिए जाने की चर्चा है लेकिन इसी बीच कांग्रेस में इसे लेकर विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं। बताया जाता है कि इस बात से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं और उनका कहना है कि यदि भाजपा से आने वालों को टिकट दिया गया तो वह इसका विरोध करेंगे।







