समृद्धशाली बनेगा मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने एलईडी के माध्यम से किया सम्बोधित
ग्वालियर। हमारा मप्र समृद्धशाली बनेगा। इसके लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है और इसमें कार्यकर्ताओं की लगन और सहयोग की पार्टी को आवश्यकता है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रविवार को सभी 230 विधानसभाओं में एक साथ समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान की शुरूआत करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को एलईडी के माध्यम से सम्बोधित किया। एलईडी पर यह लाइव प्रसारण ग्वालियर विधानसभा में किलागेट चौराहा, दक्षिण में हेमू कालानी चौराहा तथा ग्वालियर पूर्व विधानसभा में थाटीपुर चौराहे पर किया गया। इस अवसर पर महापौर विवेक शेजवलकर,जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, कमल माखीजानी सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।







