सिंधिया के समक्ष दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन

स्टेट न्यूज़ ,सिटी लाइव,   
img

सिंधिया के समक्ष दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसके चलते कांग्रेस और भाजपा में दावेदारों ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को शहर में आए चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दावेदारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि रविवार को सिंधिया का शहर में व्यस्त कार्यक्रम था और उन्हें सुबह ग्वालियर आना था। लेकिन वह शाम को लगभग चार बजे विशेष विमान से महाराजपुरा स्थित हवाई अड्डे पर आए जबकि कांग्रेसी सुबह से ही यहां पर उनके स्वागत के लिए पहुंच गए थे। हालांकि सिंधिया समय पर नहीं पहुंचे लेकिन कांग्रेसी उनके इतंजार में यहां लगभग छह घंटे बैठे रहे। इसके बाद जब सिंधिया यहां पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 
दावेदारों ने दिखाया दम
हवाई अड्डे पर एकत्रित कांग्रेसियों में सबसे अधिक संख्या उन लोगों की थी जो कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदार हैं। यह सभी अपने साथ अधिक से अधिक समर्थकों को साथ लेकर यहां पहुंचे थे। ताकि सिंधिया को टिकट के लिए अपना दम दिखा सकें। यहां पर सिंधिया ने सभी कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार किया। लेकिन टिकट आदि पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। 

 



सोशल मीडिया