भाजपा चौथी बार बनाएगी सरकार: मौर्य

स्टेट न्यूज़ ,सिटी लाइव,   
img

भाजपा चौथी बार बनाएगी सरकार: मौर्य
ग्वालियर। भाजपा मध्यप्रदेश में चौथी बार अपनी सरकार बनाएगी। यह बात उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गुरुवार को यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार ने सभी अच्छे काम किए हैं जिससे कि जनता खुश है। इस कारण वह एक बार फिर उन्हें अपना आशीर्वाद देकर सत्ता सौंपेगी। श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की नीयत में खोट है और यह जनता अच्छी तरह जान गई है इसलिए जहां भी चुनाव हो रहे हैं उसे हार का मुंह देखना पड़ रहा है और ऐसा ही मध्यप्रदेश में भी होगा। कांग्रेस नेता झूठ के बल पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। प्रदेश में ही नहीं बल्कि 2019 में केन्द्र में भी एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी और मोदी जी प्रधानमंत्री होंगे।



सोशल मीडिया