ओंकारेश्वर में ‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ का आयोजन 30 व 31 दिसम्बर को

स्टेट न्यूज़ ,धर्म,   
img

ओंकारेश्वर में ‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ का आयोजन 30 व 31 दिसम्बर को

इंदौर /ओंकारेश्वर में ‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ आगामी 30 व 31 दिसम्बर को मनाया जायेगा। इस दौरान ओंकारेश्वर में वॉटर स्पोर्ट गतिविधियों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। साथ ही ओंकारेश्वर में फूड फेस्टिवल, हैरिटेज वॉक, ट्रेकिंग, हैण्डलूम व हेण्डीक्राफ्ट मेला, योगा एवं मेडिटेशन, नर्मदा आरती, लेजर आतिशबाजी जैसी गतिविधियां सम्पन्न होगी।खंडवा कलेक्टर  श्री विशेष गढ़पाले द्वारा बताया गया कि ओंकार महोत्सव धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है। श्री गढ़पाले ने ओंकार महोत्सव आयोजन संबंधी होर्डिंग्स प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों व आसपास के शहरों के प्रमुख स्थानों पर लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने ओंकार महोत्सव आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया व अन्य प्रचार माध्यमों का बेहतर उपयोग करने के लिए भी अधिकारियों से कहा है।



सोशल मीडिया