हर्षोल्लास से 25 को मनाया जाएगा क्रिसमस ,चर्च और गिरिजाघरों में होने लगीं तैयारियां

स्टेट न्यूज़ ,सिटी लाइव,धर्म,   
img

हर्षोल्लास से 25 को मनाया जाएगा क्रिसमस
चर्च और गिरिजाघरों में होने लगीं तैयारियां

ग्वालियर। क्रिश्चियन समुदाय का सबसे बड़ा व खुशी का त्योहार क्रिसमस 25 दिसम्बर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह दुनिया के अधिकतर देशों में मनाया जाने वाला त्यौहार है। इसके लिए चर्च और गिरिजाघरों में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। गिरिजाघरों को अभी से आकर्षक ढंग से सजाया संवारा जा रहा है। 
 क्रिसमस मानवता का संदेश देने वाले, प्रार्थना और क्षमा में विश्वास करने वाले एक संत, एक फरिश्ते, ईश्वर के एक दूत, ईश्वर के इकलौते पुत्र की याद में उनके जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाने वाला त्यौहार है।यह खुशियों की सौगात देते सांता का त्यौहार है।भारत के साथ-साथ दुनिया के अधिकतर देशों में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का यह त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।मानव के कल्याण के लिए प्रभु ने मानव के रूप में धरती पर जन्म लिया। प्रभु यीशु ने लोगों को आपस में मिलजुल कर रहना सिखाया। उन्होंने लोगों को सत्य व अङ्क्षहसा का पाठ पढ़ाया। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।  
प्रार्थना सभाएं होंगी
क्रिसमस की पूर्व रात्रि में गिरिजाघरों में रात्रिकालीन प्रार्थना सभा की जाएगी जो रात के 12 बजे तक चलेगी। क्रिसमस की सुबह गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं होगीं। शहर में ईसाई समाज ने प्रभु यीशु के जन्म दिवस 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले क्रिसमस पर्व मनाने की तैयारी शुरू कर दी हैं, जिसमें रविवार से सप्ताहभर चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 
 
 



सोशल मीडिया