38 नम्बर से हटेगा बीजेपी की कब्जा!

स्टेट न्यूज़ ,सिटी लाइव,   
img


38 नम्बर से हटेगा बीजेपी की कब्जा!
ग्वालियर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही जहां प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गए हैं, वहीं सरकारी इमारतों के कब्जे भी सत्ता से बाहर भाजपा के लोगों से खिसकने वाले हैं। इसमें सबसे पहला नाम रेसकोर्स रोड स्थित 38  नम्बर बंगले का है जिस पर लम्बे समय से बीजेपी के नेताओं का कब्जा रहा है। जो अब शीघ्र ही हट जाएगा।
पिछले 15 वर्षों से प्रदेश में भाजपा सत्ता में थी। इसके चलते सरकारी बंगलों और इमारतों पर बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों का ही कब्जा था। इसमें रेसकोर्स रोड स्थित 38 नम्बर बंगला हमेशा से ही चर्चा में रहा है। यहां भाजपा विधायकों का ही नहीं बल्कि नेताओं, मंत्रियों और सांसदों का भी कब्जा रह चुका है। 
अनूप, नरेन्द्र और माया के नाम
38 नम्बर बंगला एक समय भाजपा सांसद अनूप मिश्रा के नाम था, इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और वर्तमान में यह बंगला निवृत्तमान प्रदेश सरकार ने मंत्री माया सिंह के नाम एलॉट कर रखा था। हालांकि इन सभी मंत्री और नेताओं के पास शहर में ही स्वयं के मकान हैं। 
भाजपा कार्यालय भी होता है संचालित
मजे की बात तो यह है कि इस सरकारी बंगले से भाजपा का संभागीय कार्यालय भी संचालित होता है। वहीं लम्बे समय तक पार्टी के संगठन मंत्री का निवास भी इस बंगले में रहा है। इसके साथ ही भाजपा के विभिन्न कार्यक्रम और बैठकेें भी यहां पर होती हैं। लेकिन अब यह सब गतिविधियां समाप्त होने वाली हैं और इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। बताया जाता है कि शीघ्र ही भाजपा को इस बंगले से अपना कब्जा छोडऩा होगा।

 



सोशल मीडिया