राष्ट्रीय बिलियर्ड्स व स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन 18 से
इन्दौर । इन्दौरी जमीं पर एक बार फिर सितारा खिलाडिय़ों का जमघट लगेगा। यशवंत क्लब में म.प्र. बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी में 18 जनवरी से 10 फरवरी तक 86वीं राष्ट्रीय बिलियर्ड्स व स्नूकर चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा की तैयारियां जोर-शोर से जारी है।
म.प्र. एसोसिएशन के अध्यक्ष भोलू मेहता व सचिव सुनील बजाज तथा यशवंत क्लब के चेयरमैन परमजीत सिंह छाबड़ा व सचिव संतोष मिश्रा ने बताया की इस स्पर्धा में सीनियर वर्ग के साथ अंडर-16 तथा अंडर-19 वर्ग के भी मुकाबले होंगे। पुरुष व महिला खिलाडिय़ों के कुल 6 इवेंट होंगे। जिसमें 20 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी, अंतरराष्ट्रीय सितारे आदित्य मेहता, रूपेश शाह, विद्या पिल्लै सहित अनेक दिग्गज खिलाड़ियों की चुनौती रहेगी। शहर की अमी कमानी भी दावेदार के रूप में उतरेगी। स्पर्धा में कुल 10 लाख रुपए की इनामी राशि भी दांव पर रहेगी। इसके पूर्व भी शहर बिलियड्र्स व स्नूकर के अनेक भव्य आयोजन हुए है लेकिन इस बार स्पर्धा का स्वरूप ओर विस्तृत किया गया है। कई जूनियर खिलाड़ियों के लिए भी यह स्पर्धा अंतर्राष्ट्रीय मुकाम पर पहुंचने मे अहम रहेगी।
इस स्पर्धा सफल रूप से संचालित करने के लिए यशवंत क्लब, मध्यप्रदेश शासन तथा भारतीय फेडरेशन विशेष सहयोग प्रदान कर रहा है। यशवंत क्लब में तो वर्षो बाद खेल की बड़े स्तर पर कोई स्पर्धा हो रही है और इसके लिए पूरी वायसी की स्पोर्टिंग टीम बधाई की पात्र है। स्मैश हाल के नीचे वाले इनडोर हाल को विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय मानको के अनुरूप संवारा गया है। शहर में पहली बार 14 टेबलों पर मुकाबले होंगे। अब तक ज्यादा से ज्यादा 12 टेबलों पर ही मुकाबले होते आए है। स्पर्धा को संचालित करने के लिए देशभर से 25 आफिशियलों की टीम भी आ रही हैं। साथ ही कई पूर्व खिलाडिय़ों के साथ भारतीय बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों के भी इंदौर में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आ रहे है। सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है।
राष्ट्रीय बिलियर्ड्स व स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन 18 से
स्पोर्ट्स,स्टेट न्यूज़ , Jan 07 2019
सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतना है लक्ष्य : नेहा
Sep 08 2020 -
वार्न से गेंदबाजी में मिली सहायता : कुलदीप
Sep 08 2020 -
-
मलखम्ब के लिए खुलेगी खेल अकादमी - मुख्यमंत्री
Aug 30 2020









