ये जीत नरेंद्र मोदी जी के कृतित्व और व्यक्तित्व की जीत हैः नरेंद्र सिंह

स्टेट न्यूज़ ,सिटी लाइव,   
img

ये जीत नरेंद्र मोदी जी के कृतित्व और व्यक्तित्व की जीत हैः नरेंद्र सिंह तोमर 
ग्वालियर। 2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम आया है, इस परिणाम ने भारत की जनता ने एक बार फिर  नरेंद्र मोदी जी पर अभूतपूर्व विश्वास व्यक्त किया है। जीत के तमाम सारे रिकाॅर्ड जनता ने इस बार तोड दिए हैं, चुनाव अनेक बार संकीर्णता के दायरे में बना रहता था, लेकिन जनता ने देश को आगे बढाने के लिए और मोदी जो प्रधानमंत्री बनाने के लिए सारी संकीर्णता को लांघ दिया और मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है, मैं इस अवसर पर देश की जनता को, मप्र की जनता को, ग्वालियर चंबल अंचल की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, और उन सबका आभार प्रकट करता हूं, ये जीत आम जनता की जीत है, ये जीत नरेंद्र मोदी के कृतित्व और व्यक्तित्व की जीत है, ये जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के परिश्रम की जीत है, और ये जीत उन लोगों की हैं, जो इस देश को पुनः एक बार दुनिया का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं मुरैना लोकसभा प्रत्याशी  नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में मोदी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कही।
श्री तोमर ने मध्यप्रदेश में पार्टी की प्रचंड विजय को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संगठन क्षमता और कार्यकर्ता की अथक मेहनत का परिणाम बताया है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी देश-प्रदेश की जनता के दिलों में बसे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ है और इस तथ्य को देश का हर नागरिक महसूस कर रहा है।
श्री तोमर ने कहा कि जब रिजल्ट आया है तो निश्चित रूप से इस रिजल्ट में कई चीजे देखने को मिलती हैं, चुनाव तो इससे पहले भी हुए लेकिन ये अद्भुत चुनाव था। इस चुनाव में जितनी मोदी जी में स्वीकार्यता थी उतनी स्वीकार्यर्ता राजनीति के इतिहास में आजादी के बाद किसी नेता के बारे में नहीं देखी गई। जब रिजल्ट घोषित हो रहा था तो नेता तो किंतु परंतु कर रहे थे, झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, तो इस बार झूठ बोलने वाले कांग्रेस नेताओं को भी जनता ने सबक सिखाने का काम किया है और ये चुनाव प्रतिस्पर्धा का चुनाव नहीं था, हार और जीत का चुनाव नहीं था, इस चुनाव में ऐसा लग रहा था कि देश की जनता देश के नवनिर्माण के लिए खुद व खुद अपना दायित्व निर्वहन करने के लिए तत्पर है और इसलिए कोई कहे न कहे,लेकिन हम मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं देखा। इसी के परिणामस्वरूप ये अभूतपूर्व नतीजे मिले है। मैं भाजपा की ओर से, विवेक शेजवलकर और अपनी ओर से और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जनता को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं और उनका आभार प्रकट करता हूं। 
इस अवसर पर ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी और महापौर विवेक शेजवलकर ने कहा कि मोदी की जरूरत किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं थी, आज मोदी  की जरूरत देश को थी, और अपनी जिम्मेदारी नागरिकों ने निभाई है, इसलिए उनका आभार और बहुत बहुत बधाई। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। उन्होंने पूरे परिश्रम के साथ उन्होंने इस चुनाव मंे भाग लिया जो हमारी जीत का श्रेय बना है। 
श्री शेजवलकर ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया और जनता ने मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना ऐतिहासिक समर्थन दिया। इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। ग्वालियर के विकास और ग्वालियर के सम्मान की दिशा में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जायेगी।
इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिलने का जश्न मोदी हाउस में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल ढमाकों के साथ अपनी खुशियां जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मोदी है तो मुमकिन है और भाजपा जिंदाबाद के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए प्रचंड जीत की बधाई दी।
इससे पहले परिणाम आने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं मुरैना लोकसभा प्रत्याशी  नरेंद्र सिंह तोमर व ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी और महापौर विवेक शेजवलकर ने पडाव स्थित मंशापूर्ण हुनमान जी मंदिर पर दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया।  
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चैधरी, लोकसभा संयोजक अभय चैधरी, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक भारत सिंह कुशवाह, राकेश जादौन, कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, रामेश्वर भदौरिया, श्रीमती रेखा धौलाखंडी, श्रीमती नीता सिंघल, सोनू मंगल, राकेश खुरासिया, मधुसूदन सिंह भदौरिया, अरूण कुलश्रेष्ठ, सभापति राकेश माहौर, बृजेंद्र सिंह जादौन, रमेश सेन, रामनिवास तोमर, दारासिंह सेंगर, रामप्रकाश परमार, विजय सक्सैना, जयंत शर्मा, महेंद्र सिंह सोलंकी, विनय जैन, श्रीमती सुमन शर्मा, विनती शर्मा, श्रीमती खुशबू गुप्ता, रितु शेजवार, प्रतीक तिवारी, रविंद्र सिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 



सोशल मीडिया