| कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बच्चों को पढ़ाया पाठ और दिए टिप्स |
| ग्वालियर | |
|
शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए विद्यादान योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिले के सभी अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर अनुराग चौधरी शनिवार को मुरार स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पहुँचे। उन्होंने बच्चों को विज्ञान विषय का पाठ पढ़ाया। उन्होंने मेंडल के सिद्धांत को रूचिकर एवं आसान तरीके से बोर्ड पर डायग्राम बनाकर बच्चों को बताया। उन्होंने बच्चों को जीवों के विकास के बारे में बताया और किस प्रकार जीवों में लक्षणों की वंशानुगति होती है। एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में लक्षण स्थानांतरित होते हैं। डीएनए के डबल हैलिक्स मॉडल के बारे में बच्चों को जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार माता-पिता से बच्चों में आनुवांशिक लक्षण आते हैं।
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बच्चों को बताया कि विज्ञान को कठिन विषय नहीं समझें। इसे सरल विषय बनाकर पढ़ा जा सकता है। इसके लिए उन्होंने बच्चों को टिप्स भी दिए और कहा कि पुस्तक पढ़ते समय हर शब्दावली को समझें। पिछली जानकारी को अगली जानकारी से जोड़कर पढ़ें। विज्ञान में तकनीकी शब्दों का अर्थ समझें। पिछले पढ़े हुए टॉपिक को रिवाइज करते रहें। इससे किसी भी टॉपिक पर जानकारी मजबूत होगी और वह टॉपिक आसानी से याद रहेगा।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पाण्डेय, डीपीसी संजीव शर्मा तथा स्कूल के प्राचार्य जे पी मौर्य उपस्थित थे। शासकीय पद्मा कन्या विद्यालय में पहुँचे जिला पंचायत सीईओ श्री शिवम वर्मा
सुव्यवस्थित तरीके से विषय का नियोजन विज्ञान है। विज्ञान अनेक भागों में बटा हुआ है। जिसे हम भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान आदि अनेक विषयों के रूप में पढ़ते हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा शासकीय पद्मा कन्या विद्यालय की छात्राओं को गति के नियम समझा रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से कहा कि ज्ञान का क्षेत्र विशाल है। हमें हमेशा सीखते रहना चाहिए। सीईओ श्री शिवम वर्मा ने शनिवार को विद्यालय में पहुँचकर कक्षा-9वीं की छात्राओं को विज्ञान विषय का पाठ पढ़ाया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि सुनियोजित तरीके से विषय का अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। |
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बच्चों को पढ़ाया पाठ और दिए टिप्स
स्लाइडर ,सिटी लाइव, Aug 18 2019
सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











