ध्रुपद गायन के साथ महाराजा मान सिंह जन्मोत्सव मनाया जाएगा
ग्वालियर / महाराजा मान सिंह संगीत कला एवं संस्कृति समिति एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वधान में आयोजित महाराजा मानसिंह जन्मोत्सव का आयोजन धु्रपद गायन के साथ किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक में तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।
महाराजा मान सिंह संगीत कला एवं संस्कृति समिति के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन ने बताया की समिति एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वधान में आयोजित होने वाले महाराजा मान सिंह जन्मोत्सव पर ५ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। राकेश जादौन ने बताया की १८ अगस्त को प्रातः ११ बजे संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके संयोजक अभिजीत सुखदाने रहेंगे। दिनांक १९ अगस्त २०१९ को प्रातः ७ बजे महाराजा मान सिंह प्रतिमा स्थल गांधी रोड पर ५ नदियों के जल से जलाभिषेक कर अक्षत रोलि चंदन पुष्प माला द्वारा अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात अभिजीत सुखदाने द्वारा संगीत विद्यालय के छात्रा छात्राओं के साथ द्रुपद गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।
१९ अगस्त को ही दोपहर २ बजे मानस भवन पर कथक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। दिनांक २० अगस्त से २३ अगस्त तक चित्रकला प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों को पेंटिंग प्रदर्शनी लगायी जाएगी। जिसका शुभारंभ शाम ५ बजे कला वीथिका पड़ाव पर किया जाएगा। जिसका संयोजन बलवंत बडोरिया करेंगे। दिनांक २१ अगस्त को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन की जाएगा। जिसका संयोजक शंकुंतला परिहार को बनाया गया है। श्री राकेश जादौन द्वारा अपील की गयी है की १९ अगस्त को प्रातः ८ बजे महाराजा मान सिंह प्रतिमा स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पधारने की अपील करने वालों में गंगा सिंह चैहान महेश मुदगल राम बाबू कटारें राम कुमार सिकरवार रेशु राजावत अशोक तोमर सत्येन्द्र भदौरीया जितेंद्र कुशवाह अरविंद तोमर विहवल सेंगर महेंद्र तोमर म्म अंसारी शिवपाल सिंह कुशवाह निहाल सिंह चैहान बलवंत भदौरिया आदि।
ध्रुपद गायन के साथ महाराजा मान सिंह जन्मोत्सव मनाया जाएगा
स्लाइडर ,सिटी लाइव, Aug 18 2019
सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











