पूर्व सांसद स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर को शहरवासियों ने स्वराजंलि देकर किया नमन

स्लाइडर ,सिटी लाइव,   
img

पूर्व सांसद  स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर को शहरवासियों ने स्वराजंलि देकर किया नमन
ग्वालियर  / पूर्व महापौर, सुप्रसिद्व समाजसेवी एवं पूर्व सांसद स्व. श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर जी की 19वीं पुण्यतिथि पर  निगम मुख्यालय सिटीसेन्टर पर स्थापित स्व.  नारायण कृष्ण शेजवलकर जी प्रतिमा पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। 
पुष्पांजलि सभा में केन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री  जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्रीध्यानेन्द्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वेदप्रकाश शर्मा, ग्रामीण विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, नगर निगम सभापती  राकेश माहौर, पूर्व साडा अध्यक्ष  राकेश जादौन, पूर्व अध्यक्ष जीडीए अभय चैधरी, पूर्व बीज निगम अध्यक्ष  महेन्द्र सिंह यादव, नगर निगम कमीशनर संदीप माकिन सहित बडी संख्या में शहरवासियों ने काकाजी को पुष्पांजलि अर्पित की।  कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने उनको नमन करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आदर्श संघ कार्यकर्ता थे। उनके पदचिन्हों पर हमें चलना चाहिए। और कहा कि वो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते थे । आज स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी का भी जन्म दिवस है उनको भी हमे याद करने की जरूरत है। 
   सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने उनको याद करते हुए कहा कि में पुत्र और कार्यकर्ता के नाते उनसे काफी प्रभावित रहा हुॅ। उन्होंने आखरी चुनाव 1991 में लड़ा। 28 साल बाद भी उनकी लोकप्रियता बनी हुई है जब मैं सांसद का चुनाव लड़ा और क्षेत्र में गया तो उनको जानने और पहचानने वाले कई कार्यकर्ता मुझे मिले और आज भी उनके पद चिन्हों पर चल रहे हैं।
       भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहां की स्वर्गीय श्री नारायण शेजवलकर की 19वीं पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूॅ। वह पार्टी के ऐसे कार्यकर्ता थे जो सहज और सरल ही हर जगह मिल जाते थे।
        पूर्व मंत्री श्री मामा ध्यानेंद्र सिंह ने उनकी यादों को ताजा करते हुए कहा कि हम उन्हें बाबूराव नाम से बुलाते थे। स्वर्गीय  शेजवलकर जी और स्व केलकर जी दोनों नेताओं को सभी पार्टियों के नेता पसंद करते थे। वह छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से पहले से ही बोलते थे। कार्यकर्ताओं में प्रेम स्नेह बना रहे वह इस प्रकार काम करते। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके पदचिन्हों पर हमें चलना चाहिए ।
         विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह ने श्रंद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व शेजवलकर जी ने शहर ही नही ग्रामीण कार्यकर्ताओ के दिलो पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने पार्टी को सींचा है वह छोटे छोटे कार्यकर्ताओ को बड़ा महत्व देते थे।
        वेदप्रकाश शर्मा ने  स्व शेजवलकर जी को नमन करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का वट बृक्ष उसका श्रेय स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी को जाता है और ग्वालियर में श्रेय स्व नारायण कृष्ण शेजवलकर जी को जाता है। उनके पदछाप हमे दिखाई देते है उनके पदछाप पर हमें चलना चाहिए।



सोशल मीडिया