संसार में शिक्षक और गुरु का स्थान ईश्वर से भी बड़ा है-समीक्षा
ग्वालियर-संसार में शिक्षक और गुरु का स्थान ईश्वर से भी बड़ा है। शिक्षक बच्चों को सही मार्ग दिखाकर उनके भविष्य का निर्धारण करता है। शिक्षकों का आदर और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। गुरू, शिक्षक ही सब को ज्ञान की षिक्षा देकर संस्कारित करते है। यह बात मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने आज बुधवार को राश्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच ग्रेटर ग्वालियर शखा के तत्वाधान में माधव डिसपेन्सरी के सामने स्थित वीर जैन छात्रवास में शिक्षको के सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सह कार्याध्यक्ष चक्रेश जैन ने कहा कि हमारे देश में गुरुओं को सर्वोपरि माना गया है। प्राचीन काल से ही गुरुओं ने शिष्यों को सही राह दिखाई है। मचं पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सह सांस्क्रतिक मंत्री उमेश जैन, षाखा के परम संरक्षक पुरुषोत्तम जैन कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या जैन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती एवं भारत गौरव मुनिश्री पुलक सागर महाराज के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जलित से किया गया। स्वागत नृत्य कु. साक्षी जैन एवं वर्णिक जैन ने किया। संस्था के परम संरक्षक पुरूशोत्तम जैन ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह संस्था की अध्यक्ष विद्या जैन, सचिव सारिका जैन एवं संयोजिक सरिता जैन ने दिया। समारोह का संचालन राजेश जैन एवं अभार व्यक्त महिला मंच की सचिव सारिका जैन ने किया। इस मौके पर पुलक जन ग्रेटर ग्वालियर के अध्यक्ष अजीत कुमार जैन संयोजक नरेन्द्र जैन सोनू, महामंत्री विनय जैन पुश्प, धमेन्द्र जैन, प्रमोद जैन, प्रवक्ता सचिन जैन एंव महिला मंच ग्रेटर की अध्यक्ष विद्या जैन, सचिव सरिका जैन, संयोजिक सरिता जैन, सुधा जैन, आदि उपस्थित थी।
*इन शिक्षिकाओं का किया सम्मानित*
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि मुख्य अतिथिओ एवं संस्था की अध्यक्ष विद्या जैन सचिव सारिका जैन ने षिक्षिका सुशीला देवी जैन, मंजूलता जैन, किरण जैन, समता जैन, आशा जैन, चन्द्रलेखा जैन, रेखा जैन, सुमन जैन लुहाडिया डायरेक्टर जीवाजी विश्वविद्यालय शिक्षिकाओं को षाॅल, श्रीफल, एवं स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया।











