इंडिया सिटी वॉक फेस्टिवल मनाया
महाराजबाड़े का भ्रमण कर देखीं ऐतिहासिक इमारतें
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
ग्वालियर। ग्वालियर सहित प्रदेश के 10 शहरों में आज शनिवार को सिटी वॉक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाराज बाड़ा कर यहां स्थित ऐतिहासिक इमारतों के नवनिर्माण और रखरखाव की जानकारी दी गई। इंडिया सिटी वॉक्स तथा इंडिया विथ लोकल संस्था द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल के दौरान विक्टोरिया मार्केट में सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही संभागायुक्त बीआर शर्मा, कलेक्टर अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्षेत्रीय प्रबंधक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक, हैरीटेज, वास्तुकला, धार्मिक एवं ईको टूरिज्म के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्धेश्य से किया जा रहा है। इसमें घरेलू एवं विदेशी पर्यटक भागीदारी कर रहे हैं। साथ ही प्राचीन धरोहरों, पर्यटन स्थलों और विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने की पहल भी इस आयोजन के माध्यम से की जा रही है।











