भारतीय संस्कृति में संगीत का विशेष स्थान

स्लाइडर ,सिटी लाइव,एजुकेशन,   
img


संगीत विश्वविद्यालय का स्थापना समारोह आयोजित
भारतीय संस्कृति में संगीत का विशेष स्थान

ग्वालियर। राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का दसवां स्थापना दिवस आज मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अनूप मिश्रा थे। संस्कृति संचालनालय मप्र शासन के इस संयुक्त आयोजन में विश्वविद्यालय के कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उपस्थित संगीत रसिकों को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना दस वर्ष पूर्व की गई थी। यहां पर संगीत की उच्च शिक्षा दी जा रही है और नौजवान इसे प्राप्त कर अपना और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भारतीय संस्कूति में संगीत का विशेष स्थान है और यह विश्वविद्यालय इसे आगे बढ़ा रहा है। देश में तानसेन जैसे सुर सम्राट हुए हैं और संगीत देश और देशवासियों की रग-रग में बसा है। इस मौके पर उपस्थित संगीत रसिकों ने कार्यक्रम का पूरा आंनद लिया। सभी नेेे कलाकारों और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की।



सोशल मीडिया