विघ्नहर्ता श्री गणेश को किया नमन् , विसर्जन के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकलीं प्रतिमाएं

स्लाइडर ,सिटी लाइव,धर्म,   
img

विघ्नहर्ता श्री गणेश को किया नमन्
विसर्जन के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकलीं प्रतिमाएं

ग्वालियर। शहर में गणेशोत्सव की धूम अभी जारी है। हालांकि डोल ग्यारस से श्रीजी की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो चुुका है जो कि कल रविवार अनंत चाौदस तक चलेगा। आज भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विरोजित प्रतिमाओं का विसर्जन जलाशयों में किया गया। पण्डालों में विराजित प्रतिमाओं को श्रद्धालु बाजे-गाजों के साथ गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ लेकर विसर्जन के लिए निकले। 
 इसी क्रम में शुक्रवार को हरिशकर पुरम, सी ब्लॉक सोसायटी द्वारा विधि विधान के साथ प्रथमपूज्य बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेश का पूजन, आरती की गई। वहीं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आज शाम को विसर्जन किया जाएगा।
यहां पर शुक्रवार को भगवान श्री गणेश का भव्य पूजन हवन के साथ प्रारंभ हुआ, इसमें ग्वालियर की सुख समृद्धि के लिए आहुति दी गई, तत्पश्चात भंडारा हुआ जिसमें प्रांरभ में कन्यांओ के पैर धुलाकर उन्हें भोजन कराया गया, भंडारे में श्रृद्धांलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया गया। इस आयोजन में राजकुमार शर्मा, रामचंन्द्र निरंकारी, जगदीश सिंह केवट, मेाहनलाल गुप्ता, अनिल सिंघल, अरविंद सिंघल, आशु सचदेवा, शासकीय अभिवक्ता पंकज तालीवाल, संजीव कथुरिया, अतुल शिवहरे, अभिषेक थापा आदि ने इस आयोजन में शामिल होकर ग्वालियर की सुख समृद्धि देश की खुशहाली, भाईचारे और देश की एकता बने रहने की कामना की गई।
अचलेश्वर पर विराजित विशाल प्रतिमा का विसर्जन कल 
अचलेश्वर मंदिर पर विराजित लगभग 16 फीट की प्रतिमा का विसर्जन कल रविवार को अनंत चौदस पर किया जाएगा। इससे पहले मंदिर से विशाल प्रतिमा को क्रेन की मदद से वाहन पर रखा जाएगा। इसके बाद विशाल चल समारोह निकलेगा जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ सागर ताल पहुंचेगा। जहां श्रीजी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
-------



सोशल मीडिया