अनंत चौदस कल, बाजारों में आई पूजन सामग्री
ग्वालियर। अनंत चौदस कल रविवार को पूरे देश के साथ शहर में भी परम्परागत तरीके से मनाई जाएगी। इसके लिए बाजार में पूजन सामग्री बिकने आ गई है। इसकी खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। अनंत चौदस पर पूजन आदि करने वाले लोग इस दिन व्रत रखकर विधि विधान से पूज-अचॅना करते हैं। इसके लिए विशेष धागा बांह में बांधने की प्रथा प्रचलित है। यह धागे बाजार में बिकने आ गए हैं। इसके लिए जहां विक्रेताआं ने दुकानें सजा ली हैं वहीं खरीदार भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
मुख्य रूप से महाराजबाड़ा पर फुटपाथी दुकानदारों ने इस त्यौहार से संबंधी सामग्री बेचना शुरू कर दी है। वहीं शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानों पर भी पूजा सामग्री और धागे मिल रहे हैं। इस दिन श्रीजी की प्रतिमाओं के विसर्जन की भी परम्परा है जिसके चलते कल शहर में मूति विसर्जन की भी धूम रहेगी।
अनंत चौदस कल, बाजारों में आई पूजन सामग्री
स्लाइडर ,सिटी लाइव,धर्म, Sep 22 2018सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











