बापू और शास्त्री को शहरवासियों ने किया नमन्
ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज पूरे देश के साथ ही शहरवासिययों ने भी उन्हें नमन् किया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, श्रद्धांजलि सभा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन बापू के फूलबाग तथा शास्त्री के पड़ाव स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं बच्चों ने रैली निकाली, इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़े का भी समापन हुआ।
कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी
इस अवसर पर कांग्रेस ने शिन्दे की छावनी स्थित अपने कार्यालय से प्रात: 7.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जो पड़ाव स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री तथां फूलबाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहां पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कंाग्रेस भवन के नीचे स्थापित पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के. कामराज की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रवक्ता आनंद शर्मा, लतीफ खां मल्लू, संजय शर्मा, बाल खाण्डे, आशीष प्रताप सिंह, गुरमुख करौसिया, रमा पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
भाजपा ने दी पुष्पांजलि
भाजपा ने भी बापू और शास्त्री की जयंती पर प्रभारत फेरी निकाली। इस दौरान यह सभी बापू और शास्त्री के प्रतिमा स्थल र पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में महापौर विवेक शेजवलकर, साडा अध्यक्ष राकेश जार्दान, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, देवेश शर्मा, रामेश्वर भदौरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपाजन उपस्थित थे।
बापू और शास्त्री को शहरवासियों ने किया नमन्
स्लाइडर ,सिटी लाइव, Oct 02 2018सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











