वन्य प्राणियों की रक्षा- सुरक्षा सभी का दायित्व: महापौर

स्लाइडर ,सिटी लाइव,   
img

वन्य प्राणियों की रक्षा- सुरक्षा सभी का दायित्व: महापौर
वन्य प्राणी सप्ताह शुरू, कई कार्यक्रम होंगे
ग्वालियर। वन्य प्राणियों की रक्षा और सुरक्षा हम सभी का दायित्व है। आज कई जानवर ऐसे हैं जिनकी प्रजातियां लुप्त होती जा रही हैं, इन्हें बचाना आवश्यक है। यह बात महापौर विवेक शेजवलकर ने आज मंगलवार को नगर निगम ग्वालियर द्वारा गांधी प्राणी उद्यान में आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर सभापति राकेश माहौर एवं एमआईसी सदस्य भी उपस्थित थे। आगामी 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में कई कार्यक्रम होंगे। जाएगा।  सप्ताह के अन्तर्गत निबंध चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से वन्य प्राणियों की पर्यावरण में आवश्यकता तथा उपयोगिता के विषय में जन जागृति कार्यक्रम आयोजित होगें। 
       आज मंगलवार को पहले दिन प्रतिभागी छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया। 3 अक्टूबर को प्रात: 9 से 11:30 बजे तक, वर्ड वॉचिग एवं नेचर वॉक एवं नेचर टेऊल वन्य प्राणी  फोटो प्रतियोगता 4 को प्रात: 06:30 से 10:30 बजे तक, निबंध प्रतियोगिता एवं स्लोगन, 5 अक्टूबर को प्रात: 9  से 11 बजे तक, क्विज प्रतियोगिता प्रायमरी, मिडिल, हायर सेकेण्ड्ररी,6 को प्रात: 9 से 12 बजे तक, चित्रकला प्रतियोगिता, 7 को प्रात: 9 बजे से 11:30  बजे तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 8 अक्टूबर को  प्रात 9 से 11 बजे तक आयोजित किया जायेगा। 



सोशल मीडिया