अटेंडर द्वारा अभद्रता के विरोध में नर्सों ने किया काम बंद

स्लाइडर ,सिटी लाइव,   
img

अटेंडर द्वारा अभद्रता के विरोध में नर्सों ने किया काम बंद

प्रबंधन की समझाइश पर सुलझा मामला
ग्वालियर। जिला चिकित्सालय मुरार में एक ड्यूटी नर्स का आज सुबह एक मरीज के अटेंडर से विवाद हो गया। इसके बाद नर्सों ने अटेंडर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया। इससे यहां अव्यवस्था फैल गई। काम बंद होने और विवाद की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नर्सों से बात की। इसके साथ ही पूरे मामले की जानकारी लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वाशन दिया। इसके बाद नर्से काम पर वापस लौट आईं।

 



सोशल मीडिया