छत्री मैदान में कल से शुरू होगी रामलीला
ग्वालियर। प्रतिवर्ष छत्री मैदान में होने वाली रामलीला का आयोजन इस बार शुक्रवार 5 अक्टूबर से किया जाएगा। वहीं दशहरे के दिन रावण, कुभंकरण और मेघनाथ के विशाल आकार के पुतलों का दहन होगा। यह जानकारी देते हुए रामलीला समिति के संयोजक रमेश अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्टूबर से यह ऐतिहासिक आयोजन होगा। पहले दिन गणेश पूजन और नारद मोह की लीला होगी। लीला का मंचन मथुरा-वृंदावन से आई रामलीला मण्डली द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरे के दिन विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। वहीं छत्री प्रांगण में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।











