केंसर पहाडिय़ा पर खाई में गिरी कार
एक युवक की मौत, दूसरा घायल
ग्वालियर। कम्पू थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक तेज गति से जा रही कार का संतुलन बिगडऩे से वह खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकार के अनुसार डबरा निवासी अशुंल परिहार और विकल्प कटारे निवासी आमखो अपने कॉलेज में आयोजित वेलफेयर पार्टी में रात के समय टाटा इण्डिगो कार क्रमांक एमपी 07 सीबी 9831 में सवार होकर कैंसर पहाडिय़ा से गुजर रहे थे। अंशुल कार को ड्राइव कर रहा था जबकि विकल्प उसके बगल वाली सीट पर बैठा था। बताया जाता है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी जिसके चलते पहाड़ी पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क छोड़कर नीचे खाई में चली गई। यहां पर एक बड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में अंशुल की मौक पर ही मौत हो गई जबकि विकल्प गंंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को किसी प्रत्यक्षदर्शी ने दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। मृतक और घायल की पहचान उनके आईडी कार्ड से हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल भिजवा दिया है। इसके साथ ही हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दी।
केंसर पहाडिय़ा पर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत दूसरा घायल
स्लाइडर ,क्राइम,सिटी लाइव, Oct 07 2018सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











