रावण का साठ फुटा पुतला जलेगा
50 फुट के होंगे मेघनाथ और कुंभकरण
ग्वालियर। दशहरा पर्व शुक्रवार को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बुराई रूपी रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं रावण के साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के सबसे विशाल आकार के 60 और 50- 50 फुट के पुतले छत्री बाजार स्थित रामलीला मैदान में जलाए जाएंगे।
बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा उत्सव प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परागत ढंग से मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। वर्तमान में सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ ही गली मोहल्लों यहां तक कि घरों में भी लोग रावए के पुतलोां का दहन करने लगे हैं। इसके चलते छप्परवाला पुल पर रावण के विभिन्न आकार के पुतले बनकर तैयार हो रहे हैं।
रामलीला मैदान में होगी धूमधाम
छत्री बाजार स्थित रामलीला मैदान में भी इस अवसर हर वर्ष की तरह रावण के साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इन पुतलों का निर्माण जोरशोर से चल रहा है। इन पर लगभग 70 हजार की लागत आ रही है। इन्हें तैयार करने में 500 बांस और दो क्ंिवटल घास लग रही है। वहीं रावण का पुतला 60 और कुंभकरण तथा मेघनाथ के पुतलों की लम्बाई 50 फुट है।
रावण का साठ फुटा पुतला जलेगा
स्लाइडर ,सिटी लाइव,धर्म, Oct 17 2018सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











