महंगाई: बाजारों में नहीं दिख रही दीपावली की रौनक
ग्वालियर। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण अब दीपावली का त्योहार भी बेरौनक दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि बाजारों से भी चहल-पहल और रौनक गायब है।
महंगाई ने त्योहारों का रंग भी फीका कर दिया है। कुछ समय पहले तक जहां लगभग एक माह पहले से घरों और बाजारों में दीपावली की तैयारियां दिखाई देने लगती थीं वहीं अब जबकि हिन्दुओं का यह सबसे बड़ा त्योहार 20 दिन भी दूर नहीं है तब भी ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा।
नहीं दिख रही सफाई-पुताई
एक समय था जबकि दीपावली के लिए लोग अपने घरों और दुकानों की सफाई-पुताई काफी पहले शुरू कर देते थे। इसके साथ ही कलई और चूने के रंगों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग जाती थी। यह बात अलग है कि चूने के रंगों का स्थान अब डिस्टेम्पर और पेन्टस ने ले लिया है लेकिन इन दुकानों पर भी खरीदार नजर नहीं आ रहे।
पुताई वालों ने बढ़ाए रेट
एक ओर जहां महंगाई के चलते लोगों ने रंगाई-पुताई पर अधिक खर्च करना बंद कर दिया है। वहीं दीपावली पर घर-घर पहुंचकर पुताई करने वालों ने भी अपने रेट बढ़ा दिए हैं। डिस्टेम्पर और पेन्टस से की गई पुताई कम से कम दो वर्ष आसानी से चल जाती है, जिसके चलते लोग हर वर्ष पुताई नहीं कराते। उधर पुतइयों द्वारा दाम बढ़ा दिए जाने का असर भी त्योहार पर दिखाई दे रहा है।
महंगाई: बाजारों में नहीं दिख रही दीपावली की रौनक
स्लाइडर ,सिटी लाइव, Oct 21 2018
सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











