हत्या कर खेत में गाड़ा किशोर का शव

स्लाइडर ,क्राइम,सिटी लाइव,   
img

हत्या कर खेत में गाड़ा किशोर का शव
ग्वालियर। महाराजपुरा थाना अन्तर्गत महू ग्राम में एक किशोर का शव उसके घर के पास ही खेत में गड़ा मिला है। पुलिस का मानना है कि किसी ने उसकी हत्या की है। जानकारी के अनुसार महू ग्राम निवासी राजू लोधी, उम्र 17 वर्ष अचानक ही अपने घर से गायब हो गया था। उसके घर के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद जांच- पड़ताल के दौरान आज सुबह पुलिस को राजू का शव उसके घर से लगभग 200 कदम की दूरी पर स्थित एक खेत में गड़ा मिल गया। यह बात आसपास के क्षेत्रों में पहुंचते ही यहां सनसनी फैल गई। वही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति ने किशोर की हत्या कर उसका शव यहां खेत में लाकर गाड़ दिया है।

 



सोशल मीडिया