युवक का यातायात पुलिस के साथ चालान को लेकर विवाद

स्लाइडर ,क्राइम,सिटी लाइव,   
img

युवक का यातायात पुलिस के साथ चालान को लेकर विवाद
ग्वालियर। यातायात पुलिस ने आज सुबह महाराजबाड़ा से सटे गांधी मार्केट के पास एक युवक का चालान कर दिया। इस पर युवक भड़क गया और बात बढ़ गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जनकगंज थाने भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार आज सुबह बाड़े पर एक युवक पर यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पुलिस ने उस पर चालान ठोक दिया। इस पर युवक भड़क गया जिसके बाद विवाद बढ़ा और पुलिस ने इसके निपटारे के लिए युवक को जनकगंज थाने भिजवा दिया। खबर लिखे जाने तक थाने में कार्रवाई चल रही थी और विवाद का निराकरण नहीं हो सका था।



सोशल मीडिया