त्योहार नजदीक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
ग्वालियर। दीपावली का त्योहार नजदीक आ गया है। इसके चलते शहर में बाहर से आकर यहां काम-धंधा और सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। जिससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। उल्लेखनीय है कि त्योहार पर लोगों का शहर से बाहर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी कड़ी में अब जबकि दीपावली नजदीक है। ऐसे में वह लोग जो शहर से बाहर के हैं वह अपने घर जा रहे हंै। वहीं जो बाहर रहते हैं वह अपने घर लौट रहे हैं। जिससे स्टेशन और रेलगाडिय़ों मेंं यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं गाडिय़ों में पहले से बुकिंग फुल हो गई है।











