भाजपा की जीत के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता

  
img


भाजपा की जीत के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। इसके साथ ही पार्टियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। हालांकि दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर सके हैं। इसी बीच आज पार्टी के संभागीय कार्यालय मोदी हाउस पर भाजपा की एक बैठक समूद्ध मध्यप्रदेश सम्पर्क अधियान को लेकर आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जीत के लिए चुनाव कार्य में जुट जाने का आह्वान किया। इस आयोजन के तहत कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर लोगों से सम्पर्क करने के लिए कहा। बैठक में जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, अशोक जादौन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 



सोशल मीडिया