कैंसर पीडि़त ने लगाई फांसी
ग्वालियर। जनकगंज थाना अन्तर्गत शेख की बगिया में एक कैंसर पीडि़त ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख की बगिया निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र छिम्मनलाल उम्र 43 वर्ष आज सुबह अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारा। इसके साथ ही पूछताछ शुरू की। परिजनों और आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक लम्बे समय से कैंसर रोग से पीडि़त था। लेकिन उसने फांसी क्यों लगाई इसका सही कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस का अनुमान है कि शायद उसने अपनी बीमारी से तंग आकर यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले पड़ताल शुरू कर दी है।
कैंसर पीडि़त ने लगाई फांसी
स्लाइडर ,क्राइम,सिटी लाइव, Oct 30 2018सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











