जयंती पर शहरवासियों ने किया पं.नेहरू को नमन्
ग्वालियर। प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आज शहरवासियों ने उन्हें नमन् किया। इस मौके पर जहां कांग्रेसियों ने उनके प्रतिमा स्थल नेहरू पार्क कम्पू पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज बुधवार को नेहरू जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कम्पू स्थित नेहरू पार्क में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, आनंद शर्मा, सुधीर गुप्ता, बलराम ढींगरा, प्रमोद पाण्डे, कुसुम शर्मा, कमलेश कौरव, संजय शर्मा, मेहबूब भाई चेन वाले, पिंकी पंडित, सुरेन्द्र यादव , इब्राहिम पठान, दिनेश शर्मा, प्रवीण पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
बच्चों ने भी किया चाचा नेहरू को याद
पं. नेहरू का बच्चों पर विशेष स्नेह था। इसके चलते उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर आज स्कूलों में बच्चों ने भी चाचा नेहरू को याद किया। इस अवसर पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फन फेयर आदि का आयोजन भी किया गया। वहीं चिडिय़ाघर में भी बच्चों की भीड़ रही।











