श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आज से

स्लाइडर ,सिटी लाइव,धर्म,   
img

श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आज से
भव्य कलश यात्रा निकली

ग्वालियर। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन आज बुधवार 21 नवम्बर से छत्री मण्डी स्थित मेहंदी वाली गली में किया जा रहा है। इससे पूर्व एक सुबह एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो विभिन्न स्थानों से होकर कथा स्थल पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार छत्री मण्डी स्थित मेहंदी वाली गली में भुंजग साहब के बाड़े में श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूव गुरुवार को सुबह महाराज बाड़ा से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पीत वस्त्र पहने हुए बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। यह कलश यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर कथा स्थल मेहंदी वाली गली में पहुंची जहां इसका भव्य स्वागत किया गया।

 



सोशल मीडिया