भाजपा के शासन में बिगड़े देश-प्रदेश के हालात

स्लाइडर ,सिटी लाइव,   
img

भाजपा के शासन में बिगड़े देश-प्रदेश के हालात

ग्वालियर। भाजपा सरकार ने देश-प्रदेश के हालात बिगाड़ दिए हैं। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से आमजन और युवा परेशान है तो किसान और व्यापारी भी खेती के लिए सुविधाएं और कामकाज में उन्नति नहीं होने से मुश्किल में हैं। इसलिए ऐसी सरकारों का उखाड़ फेंकना जरूरी है। यह बात माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने आज बुधवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
श्री येचुरी ने कहा कि देश के साथ ही प्रदेशों में जहां भी भाजपा की सरकारेंं हैं वहां लोग परेशान हैं। आमजन और श्रमिकों को उनके हकों से  वंचित किया जा रहा है। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी की जमकर आलोचना की। श्री येचुरी ने कहा कि नोटबंदी से पूरी अर्थ व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई। यदि राज्य सरकार की बात करें तो ना तो यहां सड़कें ठीक हैं और ना ही लोगों को बिजली, पानी मिल रहे हैं।



सोशल मीडिया