गुरुनानक जयंती पर गुरद्धारों में हुए भजन कीर्तन
सिख समाज के लोगों ने टेका मत्था
ग्वालियर। गुरुनानक जयंती पर आज शहर के गुरुद्वारों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर गुरुवाणी, भजन कीर्तन के साथ ही लंगरों का आयोजन किया जा रहा है।
शहर में किला स्थित गुरुद्वारा, फूलबाग गुरुद्वारा, फालका बाजार, बारादरी सहित अन्य गुरुद्वारों पर सुबह से ही सिख समाज के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सभी ने यहां मत्था टेककर गुरूजी से सुख समृद्धि मांगी। इसके साथ ही यहां हो रहे गुरुवाणी पाठ में शामिल हुए। इसके बाद लंगर पाया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।











