राममंदिर रोड पर शूटिंग से लगा जाम
घंटों परेशान होते रहे लोग
ग्वालियर। फालका बाजार, राममंदिर रोड पर आज सुबह अपने घरों से निकले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यहां किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी जिसके चलते रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। मजे की बात तो यह है कि जाम में फंसे लोगों की सुनने वाला कोई नहीं था।
राममंदिर रोड पर जब आज सुबह लोग पहुंचे तो यह देखकर हैरान हो गए कि यहां दोनों ओर से आवागमन बंद था। जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। बताया जाता है कि यहां किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी जिसके कारण रास्ता रोक दिया गया था। लेकिन इस दौरान किसी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोग यहां जाम में फंस गए। स्थिति यह थी कि वाहनों के साथ तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। यह स्थिति खबर लिखे जाने तक बनी हुई थी लेकिन इसमें सुधार के लिए यातायात अथवा पुलिस का एक भी जवान सक्रिय नहीं था।
राममंदिर रोड पर शूटिंग से लगा जाम
स्लाइडर ,सिटी लाइव, Dec 04 2018सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











