पार्क तथा सरोवर को सुन्दर बनाने के लिए सुधार कार्य प्रांरभ
ग्वालियर। सावरकर सरोवर(कटोराताल) में व्यवस्थाओं को बेहतर और पार्क तथा सरोवर को सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा सुधार कार्य प्रांरभ करा दिया गया है।
सुधार कार्य के लिए निगम द्वारा सरोवर का पानी पूरी तरह खाली करा दिया गया है। इसमें मजदूर लगातार कार्य कर रहे हैं। बताया जाता है कि इस दौरान सरोवर में पानी की बेहतर व्यवस्था सहित पार्क में हरियाली और सुन्दरता को बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कभी इस सरोवर में नियमानुसार पानी बदला जाता था और नौका विहार भी होता था। उस समय यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र
था। लेकिन निगम की लापरवाही के चलते धीरे-धीरे सरेावर खाली होता गया वहीं पार्क भी उजड़ गया। लम्बे समय बाद जब इसमें पानी भरा गया तो एक बार फिर रौनक दिखाई देने लगी और कुछ दिन नौका विहार भी शुरू हुआ जो कि विवादों के चलते एक बार फिर से बंद कर दिया गया।











