महिला ने फांसी लगाकर दी जान

स्लाइडर ,क्राइम,सिटी लाइव,   
img


महिला ने फांसी लगाकर दी जान
ग्वालियर। सिटी सेंटर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका पेशे से शिक्षिका थी और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर  निवासी साधना पत्नी संजीव शर्मा, 42 वर्ष ने गुरुवार की रात लगभग 9.30 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। मृतका के पति ने जब उसे फांसी पर झूलते देखा तो वह दंग रह गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतका पेशे से शिक्षिका थी और इन दिनों ग्राम रोरा, अडूपुरा में पदस्थ थी। बताया जाता है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उसका उपचार दिल्ली में चल रहा था। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस का अनुमान है कि संभवत: मृतका ने बीमारी से तंग आकर ही यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की गुरुवार रात को उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार अमलताश कॉलोनी निवासी योगेन्द्र पुत्र अनिल शर्मा, 20 वर्ष की बाइक में एक डीजल टैंकर ने दो दिन पूर्व टक्कर मार दी थी। इस हादसे में योगेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार की रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर शुक्रवार की सुबह गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक कार ने युवक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



सोशल मीडिया