गलाव वाली सर्दी ने निकाला दम
ग्वालियर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण चल रही शीतलहर से कड़ाके की सदी पड़ रही है। इसके चलते लोगों को अधिक से अधिक गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
ठिठुरन भरी सर्दी से शहरवासी परेशान हैं। इससे लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। हालांकि दिन में धूप निकल रही है लेकिन इससे लोगों को अधिक राहत नहीं मिल रही। वहीं शाम होते ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा
जैसे-जैसे दिन ढलता है वैसे-वैसे सर्दी अपने तेवर दिखाना शुरू कर देती है। स्थिति यह है कि शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं जिससे सड़कों और बाजारों में सन्नाटा सा पसर जाता है। इसके चलते अब तक 11 बजे बंद होने वाले बाजारों में दस बजते-बजते दुकानों के शटर गिर जाते हैं।
गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी
सर्दी के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। शहर के नईसड़क, टोपीबाजार, सुभाष मार्केट, नजर बाग मार्केट, जयेन्द्रगंज, सहित फूलबाग, शिन्दे की छावनी, गोरखी के आसपास लगी गर्म कपड़ों की अस्थाई दुकानों और ठेले वालों पर दोपहर के समय खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
तिब्बतियों के खिले चेहरे
फूलबाग के समीप लगे तिब्बती बाजार में गर्म कपड़े की दुकानों के संचालकों के चेहरे अब खिल गए हैं। सर्दी बढ़ते ही इनके यहां अब खरीदार पहुंचना शुरू हो गए हैं। अब तक बिक्री नहीं होने से यह लोग निराश दिखाई दे रहे थे।
गलाव वाली सर्दी ने निकाला दम
स्लाइडर ,सिटी लाइव, Dec 17 2018सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











