अधिकारियों ने किया निर्माणधीन आरओबी का निरीक्षण
ग्वालियर। पड़ाव पर बन रहे रेलवे ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण करने आज गुरुवार को सुबह अधिकारी यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जल्दी से जल्दी पुल का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि पड़ाव पर लम्बे समय से आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। कई बार बीच में काम रुकने से यह लगातार पिछड़ता जा रहा है। अब एक बार फिर इस काम में तेजी आ गई है। इसके चलते यह अब जल्दी ही पूरा हो सकता है। इसके बनने से यहां पर यातायात सुगम हो जाएगा जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी और जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
पड़ाव पर लगा जाम
गुरुवार को जिस समय अधिकारी आरओबी का निरीक्षण कर रहे थे उस समय यहां जाम लग गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई जिसमें लोग फंस गए। खबर लिखे जाने तक यह स्थिति बरकरार थी और लोग जाम खुलने का इतंजार कर रहे थे।











